पलवल के कई परीक्षा केंद्रों पर छापा

Summary :

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन बोर्ड के चेयरमैन ने अपनी टीम के साथ पलवल जिले के कई परीक्षा केन्द्रों में छापा मारा।

पलवल : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन बोर्ड के चेयरमैन डा. जगवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ पलवल जिले के कई परीक्षा केन्द्रों में छापा मारा। टीम ने दस छात्रों को नकल करते हुए पकडा। इसके अतिरिक्त पलवल के दयानंद सीनियर सैकेंड्री स्कूल के तीनों सैंटरों के पर भी छापा मारा और दयानंद सीनियर सैकेंड्री स्कूल के तीनों सैंटरों के पेपर रदद कर दिए गए हैं। उक्त तीनों सैंटरों में नकल का बहुत बुरा हाल था।

जिसके चलते तीनों सैंटरों के पेपर भिवानी बोर्ड के चेयरमैन डा. जगवीर सिंह ने रदद करने के आदेश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन बताया कि दयानन्द स्कूल में कम जगह पर ज्यादा छात्रों को नियम का उलंघन करते हुए बिठाया गया था जिसे लेकर बोर्ड चेयरमैन ने आवश्यक निर्देश दे दिए है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू हो चुकी हैं और 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 8 मार्च से हैं। बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन 12 वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर था।

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगवीर सिंह के नेतृत्व वाली छापामार टीम ने सर्वप्रथम हथीन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में छापा मारा। तत्पश्चात राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छापा मारा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) में एक और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 9 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकडा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगवीर सिंह ने बताया कि नकल रहित परीक्षा कराना बोर्ड का मुख्य उद्देश्य है।

विद्यार्थी नकल की बजाय अकल से परीक्षा दें वह चरितार्थ हो रहा है। बच्चे शांति से परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पलवल जिले में 50 सैंटर हैं, जिनमें लगभग 16 हजार बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। पलवल, होडल और हथीन में हमनें सैंटरों पर जाकर जांच की, तो हर जगह बच्चे शांति से परीक्षा देते हुए मिले। कहीं छोटी मोटी कमियां मिली हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए प्रिंसिपल और सुपरीडेंट को निर्देश दिए गए है।

– भगत सिह

Desk Team