भिवानी : भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की अध्यक्षता वाले लोकतंत्र सुरक्षा मंच के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश राव पायलट ने आज दावा किया कि सांसद नयी पार्टी बनाने जा रहे हैं जो आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
पायलट ने दावा किया कि सैनी की नई पार्टी का नाम – ‘‘लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी’’ होगा। यह अगस्त के पहले हफ्ते में अस्तित्व में आ जाएगी। इसके पंजीकरण की सभी प्रक्रियाओं को लगभग पूरा कर लिया गया है । उन्होंने यह भी दावा किया कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रदेश की सभी 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।


Download Android App
Download iOS App



