रोहतक : जींद में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मोटरसाइकिल रैली को बाधित करने की चेतावनी को देखते हुए केन्द्रीय खुफिया एजेसियों ने सरकार को सुरक्षा के तगडे इंतजाम करने को कहा है और इस बारे में प्रदेश सरकार को एडवाजरी भी जारी की है। सुरक्षा एजेसियों ने साफ कहा है कि अगर बातचीत के जरिए मामला हल नहीं हुआ तो टकराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर 25 अद्र्ध सैनिक बलों की कम्पनी भेजने को कहा है। इसके अलावा रोहतक, सोनीपत, झज्जर, जींद व हिसार में दंगा निरोधक दस्ते को भी अलर्ट किया गया है। खुफिया तंत्र जाट समाज की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और पल पल की रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जा रही है।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक का कहना है कि शांतिपूर्ण ढंग से जाट समाज जींद के लिए रवाना होगा। यह भी बताया जा रहा है कि इस बार जाट समाज के लोग ट्रैक्टर ट्रालियों के अलावा पशुओं को साथ लेकर सड़क पर उतर सकते है। इसी स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरी तरह चौकस है और एडीजीपी कानून व्यवस्था अकिल महोम्मद ने पुलिस कप्तानों को इस बारे में विशेष दिशा निर्देश जारी किए है। जींद में होने वाली अमित शाह की रैली को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।
सुरक्षा एजेसियों ने सरकार पहले ही चौकन्ना कर दिया है। यह बात भी सामने आई है कि कई तरह से रैली का विरोध किया जा सकता है। जाटो ने तो ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ जींद जाने का आह्वान किया और यह भी कहा है कि वह पशुओं व बच्चों के साथ सड़क जाम कर सकते है। जबकि काले गुब्बारों के साथ भी अमित शाह की रैली का विरोध किया जा सकता है। स्थिति से निपटने के लिए उच्च स्तर पर अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा है। एडीजीपी कानून व्यवस्था ने सभी पुलिस कप्तानों को इस बारे में विशेष दिशा निर्देश जारी किए है।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के साथ साथ इनेलो ने भी भाजपा को चेताया है कि अगर एसवाईएल को लेकर सकारात्मक संदेश नहीं आया तो वह भी अमित शाह का विरोध करेगे। जाट आरक्षण संषर्घ समिति ने भी जींद के लिए कमर कस ली है। समिति सदस्य गांव गांव जाकर रैली को लेकर लोगों से सम्पर्क साध रहे है। समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक का कहना है कि जींद के लिए शांतिपूर्ण ढंग से रवाना होगे अगर सरकार कोई साजिश करती है तो वह उसकी जिम्मेदारी होगी।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



