रोहतक: दिपावली के त्योहार पर राम रहीम से मिलने के लिए परिवार का कोई भी सदस्य नहीं पहुंच पाया था, लेकिन दिपावली के बाद जैसे ही राम रहीम से मिलने का दिन आया तो परिवार के चार सदस्य सोमवार को राम रहीम से मिलने के लिए सुनारिया जेल पहुंचे। सुनारियां जेल में बंद बाबा राम रहीम से मुलाकात करने के लिए सोमवार को मां सहित चार परिजन सुनारियां जेल पहुंचे। जेल प्रशासन ने मैनवल के अनुसार परिजनों की बाबा से मुलाकात करवाई। बताया जा रहा है कि परिजनों से मिलकर बाबा भावुक हो गए। सोमवार को बाबा से मुलाकात करने के लिए मां नसीब कौर, बेटी अमरप्रीत, बेटा जसमित व दामाद सनीप्रीत जिला कारागार सुनारियां पहुंचे।
लगभग दो बजे के करीब परिवार के सदस्य नंबर की एक सफेद रंग की इनोवा गाडी में बैठ कर सुनारिया जेल पहुंचे। सुनारिया जेल से पहले लगाए गए नाके पर पुलिस कर्मियों ने गाडी की गहनता से तलाशी ली और उसके बाद जेल प्रशासन को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य करीब सवा दो घंटे तक जेल परिसर में रहे और बाबा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्यों ने बाबा को सर्दी के कुछ कपडे भी दिए है। इससे पहले पिछले सप्ताह बाबा की पत्नी हरजीत कौर ने भी जेल में मुलाकात की थी।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



