रणदीप सुरजेवाला ने फरीदाबाद रैली में मोदी सरकार को घेरा

Summary :

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वक्त है बदलाव का ये नारा श्री राहुल गांधी ने दिया था मनमोहन भड़ाना बदलाव रैली कर उसी बदलाव की ब्यार को साथ लेकर चल रहे हैं।

फरीदाबाद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के पुत्र मनमोहन भड़ाना द्वारा सैक्टर-12 स्थित हुडा मैदान में आयोजित बदलाव रैली के मंच से भी केन्द्र सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि सैनिक कुर्बानी दे रहे है और प्रधानमंत्री मोदी सैनिकों की कुर्बानी पर राजनीति कर वोट बटोरने का काम कर रहे है।

झमाझम बरसात में आयोजित बदलाव रैली में पहुंचने पर श्री सुरजेवाला का आयोजक मनमोहन भड़ाना द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। मंच के माध्यम से सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा की आए दिन सैनिकों व नागरिकों की पाक सैनिकों व आतंकवादियों द्वारा निर्मम हत्या की जा रही है। आज भी तीन सैनिक व दो पुलिस कर्मी एक एनकाऊंटर के दौरान शहीद हुए।

वहीं सीमा पार से पाक सेना द्वारा की गई गोलीबारी में एक नवजात बच्ची सहित तीन नागरिकों की मौत हो गई। आखिर यह सिलसिला कब तक चलता रहेगा। सुरजेवाला ने कहा कि मामा-भांजे के अत्याचारों से भी अब लोग आजिज आ चुके है। उन्होंने रैली के आयोजक मनमोहन भड़ाना को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस रैली के सफल आयोजन से उन्होंने यह साबित कर दिया है कि लोगों के बीच उनकी उपस्थिति है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि करतार सिंह भड़ाना परिवार की जनता की सेवा करने की अनुठी परम्परा रही है जिसे युवा नेता मनमोहन भड़ाना आगे बढ़ा रहे हैं मनमोहन भड़ाना भेदभाव और जात पात की राजनीति से ऊपर उठकर सर्व समाज को साथ लेकर चल रहे हैं इनका राजनीति भविष्य बहुत उज्जवल है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वक्त है बदलाव का ये नारा श्री राहुल गांधी ने दिया था मनमोहन भड़ाना बदलाव रैली कर उसी बदलाव की ब्यार को साथ लेकर चल रहे हैं ।

सभा को सम्बोधित करते हुए मनमोहन भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद की जनता ने उन्हें बड़ी पंचायत में पहुँचाया तो वो सबसे पहला काम फरीदाबाद के किसानों को साफ जल सप्लाई करने का काम करेंगें साथ ही हमारी यमुना मैया जो की आज मैली हो चुकी है उसको भी साफ और शुद्ध करने की पहल वो करेंगे श्री भड़ाना ने कहा कि यमुना का दूषित जल जो गुरुग्राम और आगरा नहर के जरिये सप्लाई हो रहा है उससे जो बीमारी फैल रही है उसकी चपेट में आगरा सहित फरीदाबाद ए पलवल ए गुरुग्राम ए नूहं के किसान तो हैं ही बल्कि इस की मार दिल्ली सहित पुरे एन सी आर को भी भुगतनी पड़ रहा है। श्री मनमोहन भड़ाना फरीदाबाद के कोने कोने आए लाखों लोगों हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि जनता इसी अपना बेटा और भाई समझ कर मुझे आर्शिवाद देती रहे। फरीदाबाद की जनता ने पहले भी भड़ाना परिवार का दिल खोल कर साथ दिया है।

यहां बड़ी संख्या में पहुंच कर ये जता दिया है कि मुझे पर जनता पुरा आर्शिवाद है। मैं फरीदाबाद के विकास में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। इस अवसर पर विधायक बचन सिंह आर्य, बलराम सिंह तंवर, राजकुमार बाल्मीकि, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, पूर्व मंत्री ए सी चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, किसान कांग्रेस नेशनल कोर्डिनेटर राकेश भड़ाना, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलशन बगगा, सविता चौधरी, आजाद भड़ाना, अजय भड़ाना अज्जू सहित अनेक कांग्रेस के पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।

– राकेश देव

Desk Team