फर्रुखनगर : हरियाणा के लोक निर्माण, वन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम जिला के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को 19 नवंबर को सुल्तानपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन विकास रैली का न्यौता दिया। उन्होंने ग्रामीणों को इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या मेंं पहुंचने का आह्वान करते हुए रैली को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर उनके साथ सोहना के विधायक तेजपाल तंवर भी उपस्थित थे। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर को प्रात: 10 बजे जिला गुरुग्राम के गांव सुल्तानपुर पधार रहे हैं। ऐसे में यह हमारा नैतिक कत्र्तव्य है कि हम अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर रैली को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस रैली में प्रदेशवासियों को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी सौगात देंगे और संभवत: प्रदेशवासियों की झोली खुशियों से भर देंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री इतने कम समय में दूसरी बार हरियाणा पधार रहे हैं, ऐसे में यह हमारा उत्तरदायित्व है कि हम उनका खुले दिल से स्वागत करें और अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचे। केएमपी एक्सप्रेस वे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रैस-वे को कॉमनवैल्थ खेलों से पहले बनकर तैयार हो जाना चाहिए था।
बादशाहपुर हलके में मंत्री राव नरबीर ने लाव-लश्कर के साथ की पदयात्रा की शुरूआत
पहले इस एक्सप्रैस-वे को 4 लेन को बनाया जाना था लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने इसके महत्व को देखते हुए 6 लेन का बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने केएमपी एक्सप्रैस वे को दिल्ली का लाल डोरा कहकर संबोधित किया। राव नरबीर सिंह ने कहा कि केएमपी एक्सप्रैस-वे के आस पास 5 नए शहर विकसित किए जाएंगे जिसके बाद लोगों के लिए रोजगार की अपार अवसर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि आने वाले 10 साल में यह केएमपी एक्सपै्रस-वे गुरूग्राम जिला की जीवनरेखा साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद गुरूग्राम जिला की तकदीर और तस्वीर बदल जाएगी। गुरूग्राम जिला में बढ़ते प्रदूषण के जलस्तर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रैस-वे के बनने से प्रदूषण के स्तर में भी 30 प्रतिशत तक कमी आएगी।
– हंसराज यादव


Download Android App
Download iOS App



