पंचकूला : 14 साल की टेनिस खिलाड़ी रुचिका गिरहोत्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी करार पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौड़ की गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथियों के बीच स्टेज पर परेड की सलामी लेते हुए बीचों-बीच मौजूदगी पर बवाल मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को पंचकूला के सेक्टर 5 में गणतंत्र दिवस मनाया गया। लेकिन समारोह में एसपीएस राठौर की मौजूदगी को लेकर प्रशासन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। रुचिका की सहेली और आनंद प्रकाश की बेटी आराधना ने आरोप लगाते हुए कहा कि 26 जनवरी कार्यक्रम में राठौर को बुलाना शर्म की बात। राठौड़ पर एक संगीन मामले में दोषी है इसके बावजूद वो प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कैसे मौजूद हो सकता है।
क्या है मामला
बता दें कि 1990 में तत्कालीन आईजी एसपीएस राठौड़ जो हरियाणा टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे, पर 14 साल की टेनिस खिलाड़ी रुचिका गिरहोत्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। इस मामले में शिकायत करने पर रुचिका को स्कूल से निकाल दिया गया था। साथ ही रुचिका के परिवार ने राठौड़ के कहने पर हरियाणा पुलिस द्वारा परेशान करने की बात कही थी।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



