जींद : हरियाणा की महिला एवं बाल विकास, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग मंत्री कविता जैन ने कहा कि माता बनभौरी मंदिर के सरकारीकरण का फैसला कैबिनेट ने लिया था। इसलिए वह भविष्य में रहेगा या नहीं, यह फैसला भी कैबिनेट ही करेगा। सरकार जो फैसला लेगी, वह जनहित में ही होगा। कविता जैन रविवार को सफीदों रोड़ स्थित जाइट स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आई हुई थी। कार्यक्रम से पहले ब्राह्मण सभा के नेतृत्व में ब्राह्मणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने माता बनभौरी मंदिर के सरकारीकरण को रद्द कराने के लिए बाल विकास मंत्री से मुलाकात की।
सभा के प्रधान भगवान दत्त और महासचिव ओमनारायण, शिवकुमार कौशिक ने कहा कि जब सरकार को मंदिरों का सरकारीकरण करना है तो वे सभी का करें। अगर ऐसा नहीं करना है तो बनभौरी का सरकारीकरण फैसला भी वापिस लें। मंत्री कविता जैन ने कहा कि सरकार जो भी निर्णय लेगी, वह सही होगा।
लोकसंपर्क मंत्री कविता जैन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों के लिए भ्रमण कराने के कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके अलावा मीडिया के संदर्भ में अनेकों ऐसी योजनाएं है, जिनको सिरे चढ़ाने के प्रति सरकार गंभीर है। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय अनुशासन समिति के चेयरमैन गणेशीलाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विरोधी दलों के जो लोग गीता और गाय को लेकर जो बयानबाजी कर रहे है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संजय शर्मा


Download Android App
Download iOS App



