गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ रहे लोगों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भगाने के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बयान दिया है। खट्टर ने कहा है कि हरियाणा में सार्वजनिक जगहों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। सिर्फ मस्जिदों में ही नमाज पढ़ी जाए। उन्होंने कहा कि आजकल खुले में नमाज ज्यादा पढ़ी जा रही है।
राज्य में कानून व्यवस्था लागू कराना उनका काम है। ऐसे में नमाज ईदगाह या मस्जिद में ही पढ़ी जानी चाहिए। सीएम खट्टर ने यह बयान गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ रहे लोगों को वहां से भगाने वाली घटना पर दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। बाद में कई अन्य जगहों पर ऐसी घटनाएं सामने आईं।
पुलिस ने एक हिंदू संगठन के कुछ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया था। बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर 53 में मुसलमानों के खुले में नमाज पढ़ने का कुछ युवकों ने विरोध किया था। यहां तक कि नमाज पढ़ रहे लोगों को धमकाकर भगा दिया थ्ाा। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



