हरियाणा के यमुनानगर में एक नवविवाहिता से उसके पति के रिश्तेदारों और एक तांत्रिक ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। कुरुक्षेत्र में शनिवार को महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पीड़िता की शादी इस साल 12 सितंबर को यमुनानगर के निवासी से हुई थी।
विवाह के तुरंत बाद उसके ससुरालवालों ने उसके पिता को बुलाया और कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार है। शिकायत के अनुसार जब पिता उसके घर पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिली। होश आने पर उसने सारी घटना के बारे में बताया।
पिता ने शिकायत में आरोप लगाया है, ”उसने हमें बताया कि विवाह के पहले दिन परिवारवालों ने घर पर एक तांत्रिक को बुलाया था। कुछ नशीला पदार्थ दिए जाने के बाद उसके पति के बडे़ भाई और पति के एक अन्य रिश्तेदार ने उससे दुष्कर्म किया।” तीन दिनों तक तांत्रिक कुछ-कुछ अनुष्ठान करता रहा और इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।
पिता ने कहा कि उसकी बेटी की सास और परिवार के अन्य लोग भी इस साजिश में शामिल थे। प्राथमिकी के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद सबूत मिटाने के लिए महिला के कपड़े वगैरह जला दिए गए। थाना प्रभारी सत्या देवी ने बताया कि जीरो प्राथमिकी दर्ज की गयी और मामले को आगे की जांच के लिए यमुनानगर थाने भेज दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



