पंजाब में 4 मई को RLD का विस्तार कार्यक्रम, जगजीत सिंह को बनाया हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष

Summary :

RLD ने सांगवान के साथ हरियाणा में बढ़ाई ताकत

राष्ट्रीय लोकदल ने जगजीत सिंह सांगवान को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्रिलोक त्यागी ने 4 मई को पंजाब में पार्टी विस्तार की घोषणा की। सांगवान की नियुक्ति से हरियाणा में आरएलडी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने रव‍िवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जगजीत सिंह सांगवान को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार भी मौजूद थे। त्यागी ने 4 मई को पंजाब में पार्टी के विस्तार की योजना का भी ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जगजीत सिंह सांगवान को हरियाणा में आरएलडी का नेतृत्व सौंपा गया है। सांगवान इससे पहले चरखी दादरी से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और हरियाणा में एक जाना-माना चेहरा हैं। त्यागी ने विश्वास जताया कि सांगवान के नेतृत्व में हरियाणा में आरएलडी को मजबूती मिलेगी।

Amritsar: पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

उन्होंने कहा, “चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाने और किसानों की आवाज बुलंद करने का काम हमारी पार्टी करती है। सांगवान के आने से यह मिशन और मजबूत होगा। त्यागी ने कहा कि आरएलडी केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ है और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी पार्टी का विस्तार कर रही है। उन्होंने पंजाब में 4 मई को होने वाले विस्तार कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी नए नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठन को और सशक्त बनाएगी।

त्यागी ने जोर देकर कहा कि आरएलडी किसानों, मजदूरों और आम लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी के भविष्य के प्लान पर बोलते हुए कहा, “हम मिल-बैठकर चुनावी रणनीति तय करेंगे। हमारी पार्टी में कई लोग संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार हैं। त्यागी ने सांगवान की नियुक्ति को हरियाणा में पार्टी के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और सभी कार्यकर्ताओं को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी। जगजीत सिंह सांगवान ने नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि वे चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को आगे बढ़ाने और हरियाणा में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.