Rohtak: Himani मर्डर मामले में नया मोड़, CCTV फुटेज आया सामने

Summary :

हिमानी मर्डर केस: आरोपी का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ

रोहतक की चर्चित कांग्रेस नेता हिमानी मर्डर मामले में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में आरोपी को हिमानी के शव को अटैची में बंद करके ले जाते हुए देखा जा सकता है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सफेद रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहने हुए 28 फरवरी को रात करीब 10 बजे हाथ में काले रंग का ट्रॉली बैग लेकर कहीं जा रहा है। वीडियो में वह बेखौफ होकर हिमानी के शव को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना 28 दिसंबर की है, जब आरोपी ने दिन में ही हिमानी की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह शव को अटैची में बंद करके रात के वक्त नरवाल की ओर ले जाते हुए दिखाई दिया।

हिमानी के शव को लेकर जाते हुए आरोपी की यह हरकत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिससे पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिला है। वीडियो में आरोपी के चेहरे को साफ तौर पर नहीं देखा जा सकता।

Himani Murder case: मां सविता की मांग, आरोपी को मिले सजा-ए-मौत

इन सब के बीच, हिमानी के परिजनों को हिमानी का शव सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले मृतका की मां सविता ने कहा था कि अगर मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला तो मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी।

बता दें कि शनिवार को हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला बस स्टैंड पर एक सूटकेस में 22 वर्षीय कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल का शव बरामद हुआ। सूटकेस में शव पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में ले लिया। बाद में मृतका की पहचान कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हिमानी नरवाल के रूप में हुई, जो युवा नेता के तौर पर क्षेत्र में सक्रिय थीं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.