मंत्री नित्यानंद राय ने शमा मोहम्मद के बयान को बताया अपमानजनक, Congress पर साधा निशाना

Summary :

कांग्रेस प्रवक्ता के बयान पर नित्यानंद राय का कड़ा प्रतिरोध

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद के भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि ऐसा बयान नहीं दिया जाना चाहिए। ऐसे बयानों से बचना चाहिए। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि फिटनेस सबके लिए जरूरी है, चाहे वह क्रिकेट का खिलाड़ी हो या अन्य कोई हो, लेकिन कांग्रेस का भाव गलत होता है। अगर उन्हें लगता है कि रोहित शर्मा का फिटनेस ठीक होना चाहिए तो उनसे बैठकर बातचीत करनी चाहिए। ऐसे सार्वजनिक बयान नहीं देना चाहिए।

Delhi: LG विनय कुमार सक्सेना ने संजय वन में प्राचीन स्मारकों का किया उद्घाटन

उन्होंने आगे कहा कि वैसे खिलाड़ी, जिसने ईमानदारी से इस देश के लिए खेला है, उसे ऐसे शब्दों से अपमानित करना शोभा नहीं देता है, जैसा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस अपने पेट को इतना बेढब कर ली है और दिमाग को इतना बदतमीजी से भर चुकी है कि उनके नेताओं को अनाप-शनाप कहने के अलावा कुछ सूझता नहीं है। कांग्रेस समाप्त हो चुकी है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार सरकार के वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए पेश बजट को विकास और जनकल्याण उन्मुखी बजट बताया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ संकल्प को साकार करने में बड़ा योगदान देने वाला बिहार सरकार का वर्ष 2025-26 का बजट है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासशील विचारों को प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है और यह बजट इसका स्पष्ट प्रमाण है। राय ने कहा कि यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों एवं महिलाओं पर केंद्रित रहते हुए समावेशी विकास के उपाय प्रस्तुत करता है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.