चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा की रागिणी गायिका सपना चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले की अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी कर रोक जारी रखते हुए मामले की सुनवाई 8 अगस्त तक स्थगित कर दी।
मामला क्या हैं: हरियाणवी रागनी गायिका सपना चौधरी ने कुछ माह पूर्व गुड़गांव सैक्टर 29 थाना क्षेत्र के चकरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रागिनी प्रस्तुत की थी। इसमें एक जाति विशेष पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए खांडसा गांव के सतपाल तंवर नामक व्यक्ति ने कहा था कि उनके द्वारा गाई गई रागिनी से एस.सी. एस.टी. वर्ग के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायतकर्ता ने सैक्टर-29 पुलिस थाना में सपना व अन्य लोगों के खिलाफ उक्तएक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया था।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



