सपना खुद एक आफत : सपना चौधरी

Summary :

सपना चौधरी ने जब मासूम शर्मा के साथ गाना शुरू किया तो साउंड सिस्टम में विधान पैदा हो गया सपना चौधरी ने कहा कि वो खुद एक आफत हैं।

जींद : जिले के गांव ब्राह्मणवास गांव निवासी हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा के बेटे के जन्म के उपलक्ष्य में वरदे देवी शिक्षण संस्थान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, ओलंपिक खिलाड़ी योगेश्वरदत्त, क्रिकेट खिलाड़ी डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी, अजय हुड्डा, केडी सिंह, अनु कादयान, धर्मे का कुनबवा के डायरेक्टर मुकेश दहिया के अलावा काफी संख्या में हरियाणवी कलाकारों का जमावड़ा लगा रहा।

कलाकारों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सपना चौधरी ने कहा कि वो जमीन से उठकर इस मुकाम तक पहुंची है। वो एक दूसरे की कद्र करना जानती है। सभी लोग उसके परिवार के सदस्य की तरह मानती हैं।

सपना चौधरी ने जब मासूम शर्मा के साथ गाना शुरू किया तो साउंड सिस्टम में विधान पैदा हो गया सपना चौधरी ने कहा कि वो खुद एक आफत हैं। इस मौके पर वरदे देवी स्कूल में हरियाणवी कलाकारों में सपना चौधरी, केडी, अजय हुड्डा,अन्नु कादयान, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, देवा, गगन, सीनम, आरजू, धर्मे का कु नबा के डायरेक्टर मुकेश दहिया, मनीष मस्त, रामेहर मेहला, अनामिका, मासूम शर्मा, विकास सहित काफी संख्या में कलाकार मौजूद रहे।

Desk Team