जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ कस्बे में मंगलवार को एक संदिग्ध आतंकी ने आरएसएस नेता चंद्रकांत सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि इस हमले में उनके गार्ड की मौत हो गई। चंद्रकांत सिंह को अस्पताल के बाहर गोली मारी गई, जहां उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्त किया गया था।
पुलिस ने कहा कि आतंकी ने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) का हथियार छीन लिया और उसकी गोलीमार कर हत्या कर दी। वही, आतंकी, गार्ड की सर्विस राइफल लेकर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ नेता घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं।
बताया जा रहा है कि हमलावर ने बुर्का पहना हुआ था। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुर्का पहने हमलावर कोई पुरुष था या महिला। घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं, जिसके मद्देनजर इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App




