हाल ही में ऐसा मामला सामने आया है जिसमें चीन के एक गांववालों ने सरकार से बे फालूत के पंगा ले लिया है। ये गांव कोई और नहीं बल्कि ताओकिया गांव में रहने वाले लोगों ने अपने पैसे लगाकर गांव की 3 किलोमीटर लंबी-चौड़ी सड़क पर पूरे के पूरे 1000 स्ट्रीट लाइट्स लगवा दी हैं। रात के समय में यह सड़क जरूर से ज्यादा ही रौशन हो रही है लेकिन ऐसा क्यों किया गया है इस बात के बारे में आज हम आपको विस्तार से बताएंगे।
एक जगह पर तो 500 मीटर में भी लगाई है 200 लाइट्स
Shanghaiist की रिपोर्ट के अनुसार इस 3 किलोमीटर की लंबी सड़क में 500 मीटर यानी आधा किलोमीटर का एक इलाका ऐसा भी है जहां पर 200 स्ट्रीट लाइट्स लगा दिए गए हैं। वैसे सामान्य तौर पर एक सड़क पर स्ट्रीट लाइट की दूरी करीब 30 से 50 मीटर होनी चाहिए। लेकिन इस सड़क पर ऐसा कुछ भी नहीं है।
इस वजह से गांववालों ने चलाया अपना दिमाग
सोशल मीडिया पर चीन के ताओकिया गांव की सड़क की फोटो जमकर वायरल हो रही है। यह सड़क शीआन इंटरनेशनल ट्रेड एंड लॉजिसटिक्स पार्क का हिस्सा है। वहां के लोगों का कहना है कि इलाके की अधिक जमीन पर तो लोग खेती करते हैं। लेकिन जल्द ही इन पर बुलडोजर चलाया जाना है। जैसे ही इस बात की खबर गांववालों को हुई उन्होंने सरकार से ज्यादा से ज्यादा मुआवजा लेने की सोची।
आइडिया तो गजब का है, लेकिन
गांववालों ने अपनी आपसी बातचीत के बात पैसे खर्च करके सड़क पर जरूरत से ज्यादा ही स्ट्रीट लाइट्स लगवा दिए हैं। ऐसा इसलिए अगर बुलडोजर चलाया जाएगा तो इन लाइट्स को भी हटाया जाएगा ही इसके बदले फिर गांव वालों को मुआवजा भी मिलेगा। वैसे कुछ भी कहो आइडिया तो अच्छा है। लेकिन इस बात पर चीन सरकार क्या फैसला लेती है यह बात देखनी होगी।


Download Android App
Download iOS App





