फतेहाबाद : जिले के टोहाना उपमंडल के शहर जाखल में अग्रवाल धर्मशाला के पास राजकीय कन्या विद्यालय में बनने वाले कम्यूनिटी सैंटर के विरोध में शुक्रवार को स्कूल की सैकड़ो छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस कम्यूनिटी सैंटर की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रात: 11 बजे नींव रखनी थी। दोपहर 3 बजे तक सुभाष बराला आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में नही पहुंचे थे। विरोध प्रदर्शन कर रही छात्राओं की मांग थी कि स्कूल की जगह पर स्कूल ही बनना चाहिये।
आज प्रात: प्रदर्शन कर रही छात्राओं को पुलिस ने खदेडऩे की कोशिश की। लेकिन छात्राओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस ने अपनी कार्रवाई रोक दी। दोपहर बाद तक छात्राए स्कूल प्रॉगण में विरोध प्रदर्शन कर रही थी। भारी संख्या में जाखल के लोग भी मौके पर मौजूद थे। टोहाना के एसडीएम सुरजीत नैन व डीएसपी जोगेंद्र सिंह छात्राओं को समझाने की कोशिश कर रहे थे।
विपक्ष पर जमकर बरसे बराला
दोपहर बाद जाखल के रैस्ट हाऊस में प्रदर्शनकारी छात्राओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बैठक की व छात्राओं को आश्वासन दिया कि उनके स्कूल के लिए सरकार ने साढे 4 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत कर रखी है। छात्राओं के लिए स्कूल का निर्माण शीघ्र करवाया जाएगा। बराला के आश्वासन के बाद छात्राओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया था।
– सुनील सचदेवा


Download Android App
Download iOS App



