नई व विकास वाली होनी चाहिए सोच : दुष्यंत

Summary :

दुष्यंत ने कहा कि चुनाव में 43 दिन बाकी रह गए, इसलिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के कुशासन से अवगत करवाकर लोगों को जेजेपी से जोड़ें।

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि परिवर्तन उम्र से नहीं, सोच से आता है। इसलिए सोच नई व विकास करने वाली होनी चाहिए ताकि प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करके नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि जो हमें बच्चों की पार्टी कहते थे वे जेजेपी के बढ़ते कदमों से परेशान हो चुके है व सभी मिलकर जननायक जनता पार्टी को रोकना चाहते है।

लेकिन प्रदेश की जनता जेजेपी के साथ है और जनसमर्थन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यह बात सांसद दुष्यंत चौटाला ने सिरसा हलके के कई गांवों का दौरा करते हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी के सभी साथी स्वयं डॉ अजय सिंह चौटाला बनकर लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम करें।

उन्होंने कहा कि चुनाव में 43 दिन बाकी रह गए, इसलिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के कुशासन से अवगत करवाकर लोगों को जेजेपी से जोड़ें। सांसद दुष्यंत ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार नहीं दिए। किसानों को फसल बीमा के नाम पर ठग्गा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने लोगों से किए वायदे पूरे नहीं किए।

उन्होंने जननायक जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह चप्पल को जननायक के खड़ाऊ बताते हुए कहा कि चप्पल के निशान का प्रचार प्रसार करें व जेजेपी का सांसद बनाए।

(आहूजा)

Desk Team