पानीपत: बिग बॉस का नया सीजन बहुत जल्द छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। पिछले कुछ दिनों से सभी की निगाहें सिर्फ इस बात पर टिकी नजर आ रही हैं कि इस शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट शामिल होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन कंटेस्टेंट में हरियाणवी डांसर व सिंगर सपना चौधरी का नाम भी सुर्खियों में है।
इसके अलावा इसमें ज्योति कुमारी, शिवानी दुर्गा और जुबैर खान जैसे नाम भी शामिल हैं। सपना चौधरी हरियाणा के झज्जर जिले के मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। फिलहाल वह नजफगढ़ में रहती हैं। सपना चौधरी ने 12 वर्ष की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। उन्होंने अपने दम पर परिवार को चलाया। दिल्ली और हरियाणा में उन्होंने स्टेज पर अपनी डांस और गायकी से काफी लोकप्रियता बटोरी है।
उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि जब वह लाइव गाती हैं तो लोग दीवाने हो जाते हैं, जबकि सपना चौधरी के फैन्स उनके गानों पर अपने डांस वीडियो बनाकर यूट्यूब या अन्य प्लेटफॉर्म पर लोड करते हैं। बिग बॉस से जुड़े सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो अपने डांस की वजह से सुर्खियों में रहने वाली सपना चौधरी घर में आम आदमी के तौर पर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



