नई दिल्ली : हरियाणा में चुनाव की तिथि का ऐलान होने से पहले जहां भाजपा ने प्रदेश की आधी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया वहीं कांग्रेस में चुनावी मोड़ में आ गई है। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने विस चुनाव में मुद्देनजर चुनाव मैनिफेस्टो कमेटी का गठन कर दिया है।
जिसमें चुनाव मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री आफताब अहमद को चुनाव मैनिफेस्टो कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश गुप्ता को सहसंयोजक नियुक्त किया गया, जिसमें 44 अन्य वरिष्ठ सदस्यों को इस टीम का सदस्य बनाया गया है, जो चुनावी रणनीति व उम्मीदवार चयन में अपने सुझाव देंगे।
गौरतलब है कि हरियाणा लम्बे समय से चल रही गुटबाजी को समाप्त करवाने के लिए तंवर को हटाकर शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। हरियाणा एनसीआर में होने के कारण कांग्रेस अध्यक्षा की चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। उसी के तहत शुक्रवार को चुनाव मैनिफेस्टो बनाकर उम्मीदवारों के चयन व चुनावी रणनीति में सभी वरिष्ठ नेताओं का समन्वय स्थापित करना चाहती हैं।


Download Android App
Download iOS App



