आप-जेजेपी गठबंधन के स्टार प्रचारक केजरीवाल और अजय चौटाला

Summary :

अजय चौटाला व दुष्यंत चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल भी गठबंधन के उम्मीदवारों के हक में राज्य में लोकसभा स्तर की रैलियां तथा रोड शो करेंगे।

इनेलो से अलग होकर अस्तित्व में आई जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच इस लोकसभा चुनाव में गठबंधन हुआ है। जेजेपी सात और आप तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए हाल फिलहाल अजय चौटाला व दुष्यंत चौटाला चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गठबंधन के उम्मीदवारों के हक में राज्य में लोकसभा स्तर की रैलियां तथा रोड शो करेंगे।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में अपनी दो दर्जन विंग को सक्रिय करने का निर्णय लिया है, जो चुनाव प्रचार खुद के हाथों में ले लेंगी। आप की हरियाणा इकाई के प्रधान पंडित नवीन जयहिंद फरीदाबाद में और जजपा संरक्षक दुष्यंत चौटाला हिसार में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला सोनीपत में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के विरुद्ध ताल ठोंक रहे हैं।

Desk Team