गुरुग्राम: पंचायती राज संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक आज अग्रवाल धर्मशाला गुड़गांव में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर व सीएलपी लीडर किरण चौधरी के नेतृत्व में हुई। बैठक में पंचायती संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें हर जिले से अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर बोलते हुए अशोक तंवर ने कहा कि आज देश व प्रदेश के हालात बद से बद्तर हो गए हैं। वर्तमान सरकार में हर वर्ग त्राही-त्राही कर रहा है।
पिछले एक हजार दिन में सरकार ने 700 स्कूलों को बंद कर दिया गया। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार की क्या मंशा है। सरकार का नारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का नारा हवा-हवाई है। जब स्कूलों को ही बंद किया जा रहा है तो फिर बेटी पढेंगी कहां से। इतना ही नहीं प्रदेश में आए दिन महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों में भी दिन प्रतिदिन बढौतरी हो रही है। जबकि भाजपा की सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



