पलवल : कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी सुलोचना गजराज ने सब इंस्पेक्टर रतन लाल को सदर एसएचओ लगाया गया है। सदर एसएचओ इंस्पेक्टर आनन्द कुमार को चान्दहट पुलिस थाना का इंचार्ज लगाया गया है। सदर एचएचओ का कार्यभार संभालते ही रतन लाल ने कांवड सिक्योरिटी को लेकर एनएच टू पर गांव सोफता से लेकर सराय तक का निरीक्षण किया। बताया गया कि सराय और सो ताका गांव में सिक्योरिटी मजबूत कर दी गई है।
एनएच टू स्थित सराय गांव के एरिया में 20 पुलिस कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं मुंडकटी पुलिस चौकी पर एक स्पेशल रिजर्व भी तैनात की गई है। सराय एरिया में तीन स्थानों पर पुलिस प्वाईंट निर्धारित किए गए हैं। वहीं सो ताका गांव में जहां गदपुरी पुलिस चौकी पर नाका रहेगा वहीं फरीदाबाद से पलवल की तरफ एंट्री प्वाईंट पर भी पुलिस नाका रहेगा। सो ताका गांव के एरिया में दो जगह पुलिस प्वाईंट रहेगा वहीं राइडर और पीसीआर भी तैनात रहेगी।
– भगत सिह


Download Android App
Download iOS App



