कनीना: कनीना व आसपास के क्षेत्र में तापमान दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। सूर्य देव के तीखे तेवर लोगों के लिए सहना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र में तापमान लगभग 45 डिग्री के पास पहुंच गया है।क्षेत्र में पड़ रही भीष्ण गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं सडकें भी बीरान नजर आ रही है। भीषण गर्मी के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो रहे है। वहीं गर्मी से परेशान बच्चे नहरों व जौहडों में नहाकर अपना बचाव कर रहे है। दोपहर के समय सड़कों पर इक्का दुक्का लोग ही नजर आते है।
गर्मी के चलते स्कूली बच्चे काफी परेशान है। तापमान में हो रही बढोतरी को लेकर अभिभावक अपने-अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित है। क्षेत्र में पड रही भीष्ण गर्मी से कूलर, ऐसी की मांग बढ़ रही है। यहीं नहीं शीतल पेय की बिक्री भी बढ़ रही है। पहले जिन बाजारों में काफी चहल पहल रहती थी वो अब गर्मी के चलते सूनसान नजर आते है।क्षेत्र में तापमान 44 डिग्री को पार कर चुका है। गर्मी के कारण बुजुर्गो व बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। सोमवार देर रात हुई हल्की बरसात से कुछ पलों के लिए लोगों को राहत तो मिली लेकिन आज हालात वैसे ही बने हुए है।


Download Android App
Download iOS App



