सर्वे भवन्तु सुखिन: हमारा लक्ष्य: सीएम

Summary :

NULL

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हर व्यक्ति को जरूरत अनुसार स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में मैडीकल कालेज खोले जा रहे है, आने वाले समय में प्रदेश में 28 मैडीकल कालेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके साथ ही गरीबों को उचित व मुफतस्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करेगी, जिसका प्रीमियम हरियाणा सरकार द्वारा ही वहन किया जाएगा।सीएम ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिन: हमारा लक्ष्य है।

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सहकारिता राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद राजकुमार सैनी, सांसद रत्न लाल कटारिया, विधायक डा. पवन सैनी ने सबसे पहले 82 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 60 केएलपीडी इथनॉल प्लांट का शिलान्यास किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने शाहबाद के विश्राम गृह में 3 करोड़ 17 लाख 79 हजार की लागत से बनने वाले 3 वीआईपी सूटस व 1 कान्फ्रेंस हाल, शाहबाद के हाकी स्टेडियम में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से लगनेे वाली सिंथेटिक कार्य व करीब 24 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से शाहबाद-बराड़ा-काला आम्ब सड़क अपग्रेडशन के कार्य, करीब 9 करोड़ 83 लाख 24 हजार रुपए की लागत से कलसाना गांव से मोहनपुर गांव के बीच मारकंडा नदी पर बनने वाले पुल के कार्य का शुभारम्भ किया।

– रामपाल शर्मा, पंकज अरोड़ा

Desk Team