हिसार: वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि आज किसानों के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस और इनेलो ने अपने शासनकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया और किसान को मजदूर व मजबूर बनाकर रख दिया। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते आज अन्नदाता के सामने हाथ फैलाने की नौबत आ गई है। कैप्टन अभिमन्यु खेड़ी चौपटा स्थित चौ. भागमल नर्सिंग कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने राखी गढ़ी म्यूजियम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 9 जुलाई के दौरे के संबंध में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाते हुए अधिक से अधिक लोगों को राखी गढ़ी पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों के मामले में इनेलो व कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों के नेता अपने शासनकाल में मौज करते रहे। इनके शासनकाल में किसान को बदहाल करने वाली नीतियों में कभी सुधार नहीं किया गया। आज देश पर 60 साल राज करने वाली कांग्रेस से सवाल पूछने का वक्त आ गया है कि क्यों उसने किसान को मजबूर और मजदूर बना दिया।
– राज पराशर


Download Android App
Download iOS App



