चरखी दादरी : हरियाणा रोडवेज के उस चालक को जीएम चरखी दादरीधनराज कुंडू ने सस्पेंड कर दिया है जिसने रविवार को इंटरनेशनल शूटर मनु भाकर की कार को टक्कर मारी थी। भाकर ने आरोप लगाया था कि मुझे मारने वाले का प्रयास किया था। खिलाडी भाकर ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री मनोहर लाल को की थी। बताया जाता है कि जीएम ने मामला उनके नोटिस में आते ही एक्शन ले लिया।
मनु भाकर के पिता ने भी घटना की शिकायत की। वहीं, घटना से खफा मनु ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और खेल मंत्री अनिल विज के नोटिस में पूरा मामला ले आई थी । ट्वीट में मनु ने चरखी दादरी डिपो के चालक पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, मनु के पिता की शिकायत पर जीएम धनराज कुंडू ने विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए थे। जांच करने के बाद रोडवेज डिपो प्रशासन ने बस चालक मोहन को सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी कर दिए। रोडवेज जीएम धनराज कुंडू ने बस चालक को सस्पेंड करने की जानकारी दी।
गौरतलब है कि शनिवार शाम मनु अपने पिता रामकिशन भाकर के साथ अपनी गाड़ी में दिल्ली से चरखी दादरी की तरफ आ रहे थे। जब उनकी गाड़ी इमलोटा गांव के समीप पहुंची तो रोडवेज की बस ने गाड़ी को टक्कर मार दी थी। घटना में मनु की गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं दोनों पिता-पुत्री बाल बाल बच गए। घटना के बाद मनु ने ट्वीट में लिखा कि रोडवेज चालक ने मुझे मारने का प्रयास किया।


Download Android App
Download iOS App



