रेवाड़ी: साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हरदीप सिंह दून ने साउथ रेंज में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध पर अंकुश लगाने का आह्वान किया। श्री दून आज यहां दिल्ली रोड़ स्थित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में रेंज के पुलिस अधीक्षकों एवं उपपुलिस अधीक्षकों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया, महेन्द्रगढ़ पुलिस अधीक्षक अनिल धवन सहित रेंज के अनेक आलाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। आईजी दून ने बताया कि गत 5 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर सभी मंडलों के पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस आयुक्तों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया था।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री ने अपराध तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे। आईजी दून ने बताया कि आज की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यही है कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दिर्नेशों बारे में रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों को अवगत कराना तथा सभी निर्देशों की सख्ती से पालना करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाते हुए कानून व्यवस्था को और सुद्ढ़ बनाना है।श्री दून ने कहा कि रेंज में असामाजिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चैन स्नेचरों पर पुलिस विशेष नजर रखे हुए है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के अपराध को रोकने के लिए भी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
– शशि सैनी


Download Android App
Download iOS App



