पानीपत : पानीपत ग्रामीण हलके की 29 कालोनियों हरियाणा सरकार द्वारा वैध करने पर मंगलवार को अनेकों भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व कालोनियों के गमणमान्य नागरिकों ने लघु सचिवालय स्थित सांसद अश्विनी चोपड़ा के कार्यालय में पहुंचकर कालोनियों को वैध करवाने पर सांसद अश्विनी चोपड़ा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिला सचिव कमलेश मदान ने कहा कि ग्रामीण हलके की इन कालोनियों के अब वैध होने से इन कालोनियों में चहुंमुखी विकास कार्य हो सकेंगे। अब कालोनी वासियों को विकास कार्यों की कोई दिक्कत नहीं रहेगी।
इस मौके पर कमलेश मदान व अन्य कार्यकर्ताओं ने सांसद के ओएसडी विरेंद्र गौतम को मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला बबैल मंडल अध्यक्ष रोशनी वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मोना शर्मा, हरीश शर्मा,विजय वशिष्ट, संजय गर्ग, मनोज शर्मा पार्षद,रामरतन शर्मा नौल्था, बलजीत देशवाल,सुरजमल चुलकाना, नवीन मलिक,बिटू प्रजापति ताजपुर,नवनीत दिलावरी, राधेश्याम शर्मा,सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



