महेन्द्रगढ़, महेश गुप्ता/बालरोडिया : इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही वे मजबूत हैं और कार्यकर्ता ऐसी मजबूती के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कहा कि आगे की लड़ाई ओर भी कठिन है। कार्यकर्ता हिम्मत से काम लें। वे नारनौल जाते समय महेंद्रगढ़ में इनेलो नेता राजकुमार खातोद व संजीव तंवर के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने आया आया सीएम आया के नारे भी लगाये।
सांसद दुष्यंत का महेंद्रगढ़ के सतनाली चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दुष्यंत चौटाला नारनौल अटेली में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने सतनाली चौक स्थित इनेलो नेता राजकुमार खातोद व संजीव तंवर के कार्यालय पर फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे कि दुष्यंत चौटाला आगे बढ़़ो हम तुम्हारे साथ हैं व हमारा नेता कैसा हो दुष्यंत चौटाला जैसा हो।
दुष्यंत के बाद दिग्विजय भी इनेलो से निलंबित
दुष्यंत चौटाला ने कहा ने कहा कि संघर्ष के इस समय मे आप लोगों ने जिस हिम्मत व हौसलें से उनका साथ दिया है वे उसे भुला नहीं पाएंगे। इस अवसर पर राव छल्लूराम, धर्मपाल नम्बरदार, कप्तान गजराज सिंह, बीरेंद्र डुलाना, उर्मिला यादव, विनोद डालनवास, राजबीर सरपंच व दिनेश शर्मा सहित अनेकों लोग थे।


Download Android App
Download iOS App



