ट्रैक्टर चलाते हुए सैफ गए अपने खेतों की ओर

Summary :

NULL

पटौदी: अपने बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाने अपने पटौदी पैलेस में आए प्रसिद्ध अभिनेता सैफ अली खान जहां अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी के लिए घुड़सवारी एवं तलवार चलाने का अभयास कर रहे हैं वहां पटौदी की हरियाली का जमकर आनंद ले रहे हैं। सैफ ट्रैक्टर पर अपनी पत्नी करीना कपूर खान, बेटे तैमूर एवं करिश्मा के बच्चों को बैठाकर खुद ट्रैक्टर चलाते हुए अपने खेतों में ले गए। उल्लेखनीय है कि कल बुधवार 20 दिसम्बर कोसफीनाउबे टे तैमूर का जन्मदिन है। इसके लिए सफीना पटौदी आए हुए हैं। करीना कपूर की बहन करिश्मा एवं उनके बच्चे, करीना का माता बबिता एवं पिता रणधीर कपूर भी पैलेस पहुंच चुके हैं।

बताया जा रहा है कि मलाईका अरोड़ एवं अमृता अरोड़ा भी बच्चों सहित यहां पहुंच सकते हैं। सांय पांच बजे तैमूर का जन्मदिन पैलेस के पीछे स्वीमिंग पूल के निकट मनाया जाएगा। बाद में रात को सैफ पार्टी देंगे। जन्मदिन को लेकर पैलेस को अच्छे से सजाया गया है। लाईटों की तो लाजवाब व्यवस्था की गई है। इधर सैफ परिवार सहित अपने इस पटौदी प्रवास का जमकर आनंद ले रहे हैं।

सैफ अली खान ने प्रात: एवं सांय घुडसवारी एवं तलवारबाजी का जमकर अभयास किया। इधर दोपहर को अपने खेतों में जाने के लिए एक ट्रैक्टर मंगवाया एवं खुद ट्रैक्टर को चलाते हुए खेतों तक गए एवं फिर वापिस आए। इस दोरान तैमूर अली खान उनकी गोद में बैठा रहा जबकि करीना कपूर, एवं करिश्मा के बच्चे भी ट्रैक्टर पर साथ बैठे रहे। उनको ट्रैक्टर चलाता देख लोगों को बड़ा सुखद अहसास हुआ।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

(अदलखा)

Desk Team