हरियाणा : KMP एक्सप्रेस-वे के किनारे सो रहे मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत, 11 घायल

Summary :

हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। इसमें से 10 को  इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है, जबकि एक घायल को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, गुरुवार तड़के झज्जर में एक टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे सो रहे प्रवासी मजदूर बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे में 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल सभी केएमपी पर मरम्मत का काम करते हैं। 
पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के एक अस्पताल में भिजवा दिया है।

Desk Team