जींद : हरियाणा में यहां कि एक अदालत ने रोडवेज के नरवाना कार्यालय में लगभग 25 लाख रूपये का गबन करने के आरोप में दो कैशियर को आज तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले रोडवेज के प्रबंधक गत वर्ष दस अक्टूबर को पुलिस को दी गई शिकायत में कैशियर राज कुमार और अमरीक सिंह ने टिकट
बुकिंग के लगभग 25 लाख रूपये रोडवेज में जमा न करा कर इनका गबन करने का आरोप लगाया था। पुलिस इनके खिलाफ मामला दर्ज कर तभी से इनकी तलाश कर रही थी। दोनों को कल नरवाला बस अड्डे के निकट गिरफ्तार किया गया। इन दोनों ने पुलिस ने आज अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के रिर्माड पर भेजने के आदेश दिये गये।


Download Android App
Download iOS App



