जींद: हरियाणा के सफीदों से एक युवती को उसकी मां के साथ सड़क हादसा होने की बात कहकर दो युवकों ने अपहरण कर लिया और नहर पर ले जाकर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। सफीदों की 19 वर्षीय एक युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मौसी गांव चुलकाना पानीपत में विवाहित है। कुछ दिन पहले वह मौसी से मिलने के लिए चुलकाना गई हुई थी।
उसी दौरान उसकी जान पहचान आशीष तथा सन्नी से हो गई। गत सात मई को आशीष और सन्नी उनके घर आए और बताया कि उसकी मां के साथ सड़क हादसा हो गया है, जिस पर वह दोनों के साथ चली गई। महिला का आरोप है कि दोनों उसे हांसी ब्रांच नहर पर ले गए और उसके साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण करवा आशीष तथा सन्नी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
-भाषा


Download Android App
Download iOS App



