हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
सोनिया अग्रवाल के साथ ड्राइवर कुलबीर भी गिरफ्तार
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को यह कार्रवाई की। सोनिया अग्रवाल के साथ उनके ड्राइवर कुलबीर को भी गिरफ्तार किया है।
महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
आरोप है कि महिला आयोग उपाध्यक्ष ने लंबित शिकायत का निपटारा करने के बदले में रिश्वत मांगी थी। एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले का निपटारा करने के लिए सोनिया अग्रवाल ने रिश्वत की मांग की थी।
एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले की आगे जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



