नया साल आने में कुछ ही दिन बाकी है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में लाने से 2025 आपके लिए खुशियां लेकर आएगा।
गणेश जी की मूर्ति आप नए साल के पहले दिन गणेश जी की मूर्ति घर में ला सकते हैं क्योंकि नए साल की शुरुआत बुधवार से हो रही है।
घर लाएं ये चीजेंगणेश जी की मूर्ति घर में लाने से आपके परिवार में समृद्धि आएगी और घर में किस प्रकार का वास्तु दोष भी नहीं लगेगा।
सनातन धर्म में मोर का पंख बहुत ही पवित्र माना गया है। आप नए साल पर घर में मोर का पंख ला सकते हैं।
घर में मोर का पंख लाने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आप यह पंख घर के मंदिर में पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
दक्षिणावर्ती शंख घर में लाने से आपके लिए नया साल मंगलमय साबित हो सकता है। इसे अपने घर के मंदिर में स्थापित करें।
नए साल पर आप घर में कामधेनु गाय की मूर्ति भी ला सकते हैं। सनातन धर्म में कामधेनु गाय की मूर्ति का बड़ा महत्व बताया गया है।
पंजाब केसरी डॉट कॉम यहां बताई गई किसी भी मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है


Download Android App
Download iOS App












