Weather Today: Haryana-Punjab में सर्दी का सितम जारी, कोहरे के साथ चलेगी शीतलहर

Haryana-Punjab में सर्दी का सितम जारी, कोहरे के साथ चलेगी शीतलहर

Weather Today

नए साल के बाद हरियाणा-पंजाब में ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। यहां अभी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने वाली है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana) के कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

  • नए साल के बाद हरियाणा-पंजाब में बढ़ी ठंड
  • मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया
  • कोहरे के साथ चलेगी शीतलहर

अगले 5 दिन हरियाणा में होगी भारी ठंड

आपको बता दें हरियाणा के यमुमानगर, सिरसा, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, कुरुक्षेत्र अंबाला में आज कोहरा छाया रहने वाला है। इसके अलावा हिसार, जींद और करनाल में शीतलहर के साथ-साथ कोहरा भी छाया रहेगा। बाकि के जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिन हरियाणा में ठंड के लिहाज से भारी रहने वाले हैं। जिसकी वजह से कुछ जिलों में पारा जमने की स्थिति बन सकती है।

1 3 आज पंजाब में छाया घना कोहरा

मौसम विभाग ने आज यानि गुरुवार से लेकर रविवार तक पंजाब में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सूर्य देव के दर्शन न होने से कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है। वहीं मौसम के अनुसार, पंजाब में 9 जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा जिससे कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।इसके साथ ही तापमान में भी और कमी आ सकती है। बुधवार को गुरुदासपुर का तापमान सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।