पंजाब-हरियाणा में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है।एक तरफ जहां हरियाणा (Haryana) में करीब 10 दिन बाद धूप ने दस्तक दी तो वहीं पंजाब कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा।साथ ही शीतलहर ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। मौसम विभाग ने अब वाले दिनों में हरियाणा में सीवियर कोल्ड डे की संभावना जताई है।
- हरियाणा- पंजाब में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन
- Haryana के 9 जिलों में आज कोल्ड-डे का अलर्ट
- पंजाब में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी
हरियाणा में आज रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना
आपको बता दें मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 9 जिलों में कोल्ड-डे का येलो अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 जनवरी को हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे रहने की संभावना व्यक्त की गई है। जिससे कोहरा छाने की संभावना है। इसी दौरान हल्की गति से उत्तरपश्चिमी से शीत हवाएं भी चल सकती है। जिससे प्रदेश के दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पंजाब में जारी किया येलो अलर्ट
अगर बात पंजाब (Punjab) की करें तो मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही शीतलहर की वजह से कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रहने वाली है। बुधवार को भी प्रदेश का एसबीएस नगर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सिर्फ 3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। फिलहाल आज मौसम विभाग ने सुबह धुंछ पड़ने और बाद में मौसम साफ रहने के साथ-साथ धूप खिलने की संभावना जताई है।


Download Android App
Download iOS App




