हरियाणा (Haryana) में आज यानी शुक्रवार से मौसम में बदलाव होने वाला है। साथ ही तीन दिन तक बारिश की संभावना रहेगी। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 29 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पंजाब के मध्य में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा।
- हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
- तीन दिन तक बारिश की संभावना रहेगी
- मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया
विक्षोभ का असर 31 मार्च तक रहेगा
आपको बता दें इससे पूरे प्रदेश में बिखराव वाली बारिश होगी। हालांकि पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल आदि में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस विक्षोभ का असर 31 मार्च तक रहेगा।
2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
बता दें इसके बाद 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मगर यह पहले के मुकाबले कमजोर रहेगा। विक्षोभ के आने पर दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और गुजरने के बाद तापमान में कुछ गिरावट आएगी।जिले में इस माह में सामान्य से 70 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है। आईएमडी के मुताबिक इस माह के 28 दिनों में 10.4 एमएम सामान्य बारिश होती है, जबकि इस बार इस अवधि में 17.6 एमएम पानी बरसा है।


Download Android App
Download iOS App




