हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को खतरे की आशंका के आधार पर जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। उन्होंने कहा कि एक कैदी, चाहे वह जेल में हो या ‘फरलो’ पर बाहर हो, को अगर खतरा है तो सरकार का कर्तव्य है कि उसे सुरक्षा मुहैया कराए।
21 दिनों की रिहाई के दौरान जेड प्लस सुरक्षा दी गयी है
अधिकारियों के मुताबिक, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को हरियाणा की एक जेल से ‘फरलो’ (एक प्रकार की छुट्टी) पर 21 दिनों की रिहाई के दौरान जेड प्लस सुरक्षा दी गयी है, क्योंकि सिंह की जान को ”खालिस्तान समर्थक” तत्वों से खतरा है। डेरा प्रमुख सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।
सीएम खट्टर ने कहा-
पंचकुला में एक कार्यक्रम से इतर खट्टर ने संवाददाताओं से कहा, ”एक व्यक्ति को खतरे की आशंका के आधार पर सुरक्षा दी जाती है। एक कैदी, चाहे वह जेल में हो या ‘फरलो’ पर बाहर हो, उसको अगर खतरा है तो सरकार का कर्तव्य है कि उसे सुरक्षा मुहैया कराए। ऐसा नहीं है कि उसने (गुरमीत राम रहीम) जेड प्लस सुरक्षा मांगी है, जब तक उसे खतरे की आशंका है, तब तक सुरक्षा देना हमारा कर्तव्य है।’
Russia-Ukraine: रूस ने यूक्रेन से अपने राजनयिक कर्मचारियों को निकालना शुरू किया
आश्रम में भारी सुरक्षा के बीच गुरमीत राम रहीम
गुरमीत राम रहीम फिलहाल अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में भारी सुरक्षा के बीच रह रहा है। उसे 20 फरवरी को पंजाब में विधानसभा चुनावों से कुछ दिनों पहले ही फरलो मिली थी। पंजाब के कई हिस्सों में राम रहीम के लाखों-करोड़ों अनुयायी हैं खासकर बठिंडा, संगरूर, पटियाला और मुक्तसर में। इससे पहले मुख्यमंत्री खट्टर ने राम रहीम को फरलो मिलने और पंजाब चुनाव के बीच कोई लिंक होने से मना करते हुए इसे महज संयोग बताया था।


Download Android App
Download iOS App



