पानीपत : सिवाह के पास हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। पानीपत-रोहतक बाईपास के ओवरब्रिज पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक पर पीछे बैठी सोनीपत के सरढ़ाना की सुदेश (38) ओवरब्रिज से 25 फीट नीचे गिर गई। उसे गिरता देख लोग मदद करने के बजाय उसकी वीडियो बनाने में जुट गए। जब तक पुलिस पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी। उसका देवर घायल हो गया।
महिला बीमार पिता को देखने अस्पताल जा रही थी। सोनीपत के सरढ़ाना गांव के नरेश ने बताया कि वह नरेला मंडी में अकाउंटेंट हैं। उनके ससुर अर्जुन सिंह का पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी सुदेश (38) अपने पिता का कुशल क्षेम पूछने के बाद उसके छोटे भाई अनिल के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। सिवाह के पास ओवरब्रिज पर अचानक कुत्ता आ गया।
बचाने की कोशिश में पीछे बैठी सुदेश बाइक से उछल ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। बाइक समेत अनिल दस मीटर दूर तक घसीटते हुए गया। पुलिसकर्मियों ने घायल अनिल को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। सुदेश के परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है।
एक साल में चार मौत
सिवाह फ्लाईओवर पर एक साल में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग घायल हो चुके हैं। फ्लाईओवर में मोड़ और तेज गति हादसे का कारण बनती हैं।


Download Android App
Download iOS App



