फरीदाबाद : एक विधायक पर बिल्डर ने घर के अंदर खींच कर मारपीट करने का आरोप लगा है। बिल्डर को गंभीर हालत में एक निजि अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने एक बिल्डर से विधानसभा चुनाव के लिए पैसे मांगे। नहीं देने पर मंगलवार को पार्क में मार्निंग वॉक कर रहे बिल्डर को घर के अंदर खींचकर जमकर पीटा। इस घटना के बाद बिल्डर के परिजनों ने विधायक के खिलाफ सेक्टर 37 थाने में शिकायत दी है।
इन्होंने विधायक से परिवार को जान का खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की है। सेक्टर 37 बी ब्लॉक निवासी पीड़ित बिल्डर तरुण सिंगला और पृथला विधायक टेकचंद शर्मा काफी समय पहले पार्टनर रहे हैं। पीड़ित सिंगला ने बताया कि वह छोटे छोटे प्लाट खरीदकर वहां मकान बनाकर बेचने का काम करते हैं।
विधायक उनके साथ पार्टनरशिप में काम करते थे। करीब 20-25 साल से दोनों के एक.दूसरे से संबंध रहे हैं। दोनों एक ही सेक्टर और ब्लॉक में रहते हैं। योगेश सिंगला का कहना है कि मंगलवार को उनके भाई तरुण सिंगला पार्क में मार्निंग वॉक कर रहे थे। तभी उनके साथ मारपीट की गई।
करोड़ों रुपए उधार दिया, मांगने पर बिल्डर करता है आनाकानी : टेकचंद
पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि तरुण सिंगला ने तीन साल पहले उनसे और उनके भाई से एक नंबर का करोड़ों रुपया उधार ले रखा है। अब जब उनसे पैसों की मांग की जा रही है तो वह पोलिटकल ड्रामा कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने कोई मारपीट नहीं की। जिस वक्त वह मारपीट करने की बात कह रहे हैं उस वक्त वहां हमारे गनर के साथ साथ दो.तीन और दोस्त मौजूद थे।
सिर्फ पैसे न देने से बचने के लिए यह ड्रामा कर रहा है। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान अक्सर ऐसे लोग सामने आते हैं। अब चुनाव तक इसी तरह का ड्रामा चलता रहेगा। हमने सिंगला को एक नंबर में करोड़ों उधार दिए हैं। इसमें कोई छिपाने वाली बात नहीं है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि बिल्डर तरुण सिंगला की पत्नी की ओर से सेक्टर 37 थाने में शिकायत मिली है। यह आपसी लेन देन का मामला है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। जांच में जो बात सामने आएगी उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



