चंडीगढ़ : हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी मत, सम्प्रदाय तथा बिरादरियों के लोग ‘व्यायाम एवं योगशालाओं’ का उपयोग केवल योग एवं व्यायाम करने के लिए ही कर सकेंगे। इसके अलावा, इन्हें किसी धार्मिक, सामाजिक या राजनैतिक कार्यों के लिए प्रयोग नही होने दिया जाएगा।श्री विज ने कहा कि किसी भी जाति, धर्म तथा राजनैतिक पार्टी से संबंध रखने वाला देश का कोई भी व्यक्ति इन योगशालाओं में पहुंचकर योगासन एवं व्यायाम कर सकता है। इसके अतिरिक्त उन्हें अन्य किसी प्रकार की गतिविधि करने की अनुमति नही होगी।
उन्होंने कहा कि योग इन सब से ऊपर है, जिसको वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है, इसलिए सभी को योग का सम्मान करना चाहिए। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक करीब 400 योगशालाएं बनायी जा चुकी है, जबकि राज्य के सभी गांवों, कस्बों तथा शहरों में योगशालाओं का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके लिए योग शिक्षकों/सेवकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जोकि योगशालाओं में केवल योग एवं व्यायाम का प्रशिक्षण देने का काम करेंगे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



