5 Gram Gold Jhumka Designs: सिर्फ 5 ग्राम गोल्ड में बनवाएं झुमकों के ये 4 शानदार डिजाइंस, हर मौके पर मिलेगा रॉयल और स्टाइलिश लुक

Summary :

5 ग्राम सोने में भी आप बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश झुमके महिलाओं के श्रृंगार में चार चांद लगा सकते हैं। ये झुमके न केवल लाइटवेट और कंफर्टेबल हैं, बल्कि एथनिक और इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के लुक्स के लिए बेस्ट हैं। यहां पर 5 ग्राम सोने में 4 बेहतरीन और स्टाइलिश झुमका डिजाइंस के बारे में बताया गया है।

5 Gram Gold Jhumka Designs: महिलाओं के श्रृंगार की बात हो और झुमकों का जिक्र न हो, ऐसा तो हो नहीं सकता है। हर महिला की ज्वेलरी बॉक्स में झुमकों की कई वेरायटी होती है। गोल्ड की झुमकों की बात ही कुछ और होती है। 5 ग्राम गोल्ड में भी आपको ऐसे शानदार और अट्रैक्टिव डिजाइंस मिल सकते हैं, जो न केवल लाइटवेट और कंफर्टेबल हैं, बल्कि आपके हर एथनिक और इंडो-वेस्टर्न लुक में चार चांद लगा देंगे। यहां पर 5 ग्राम गोल्ड में झुमकों की बेहतरीन और यूनिक डिजाइंस दी गई हैं।

5 ग्राम गोल्ड में बनवाएं ये 4 खूबसूरत झुमके (5 Gram Gold Jhumka Designs)

1. मयूर मोटिफ डोम झुमका

Gold Jhumka Design
Gold Jhumka Design (Source: Social Media)
इस डिजाइन के स्टड पर बेहद खूबसूरती से तराशा गया मोर का कट-वर्क पैटर्न है, जो देखने में काफी रॉयल लुक दे रहा है। नीचे की ओर दिए गए डोम-शेप झुमके में बारीक जालीदार वर्क किया गया है। झुमके के निचले किनारे पर लटकती हुई छोटी-छोटी सोने के घुंघरू इसे ग्रेसफुल बना रहे हैं। यह डिजाइन सिल्क साड़ियों, बनारसी लहंगे और हैवी एथनिक सूट्स के साथ त्योहारों या शादियों में पहनने के लिए एकदम परफेक्ट है।

2. मॉडर्न फ्लोरल सर्कल और लटकन चेन झुमका

Latest Gold Jhumka Designs
Latest Gold Jhumka Designs (Source: Social Media)
अगर आपको थोड़ा मॉडर्न और लंबा झुमका लुक पसंद है, तो यह डिजाइन आपके लिए बिल्कुल सही है। इसमें ऊपर की तरफ एक सर्कुलर जालीदार स्टड है, जिसके बीच में एक छोटा-सा शाइनिंग गोल्ड बीड दिया गया है। झुमकी के डोम के नीचे लटकती हुई सोने की कई बारीक चेन्स भी हैं। ये लाइटवेट डिजाइन अनारकली सूट, इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस या लाइटवेट फेस्टिवल आउटफिट्स के साथ बहुत ही स्टाइलिश दिखेगी।

3. लीफ पैटर्न एंटीक झुमका

Gold Jhumka Design
Gold Jhumka Design (Source: Social Media)
यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जिन्हें मैट और एथनिक टच पसंद है। इसका स्टड पत्ती के शेप में बना है, जिस पर उभरी हुई नक्काशी का काम किया गया है। नीचे की बेल शेप झुमकी पर छोटे गोलाकार पैटर्न्स की डिटेलिंग है और नीचे बारीक सोने बीड्स की लड़ी दी गई है। एंटीक लुक होने की वजह से ये डिजाइन कॉटन साड़ियों और एथनिक सूट्स के साथ बेहद प्यारा लगेगा।

4. टू लेयर झालर झुमका

Gold Jhumka Design
Gold Jhumka Design (Source: Social Media)
यह डिजाइन झुमके को हैवी और लंबा लुक देता है। इसमें ऊपर के फ्लोरल स्टड से दो लेयर्स के झुमके हैं। सबसे नीचे वाले हिस्से में सोने की लटकन दी गई हैं, जो झुमके को काफी ग्रेसफुल लुक दे रही हैं। अगर आप गले में कोई हैवी हार नहीं पहनना चाहतीं, तो केवल ये टू लेयर झुमका पहनकर भी अपने लुक को कम्प्लीट और एलिगेंट बना सकती हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।