5 Healthy Drinks for Summers: धूप और भीषण गर्मी में शरीर को अंदर से कूल रखेंगे ये 4 Natural Drinks, Weakness और Dehydration से बचने के लिए करें सेवन

Summary :

5 Healthy Drinks for Summers: इस समय कई शहरों में गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि किसी भी त्योहार के समय शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखा जाए। गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि अपने शरीर को ठंडा कैसे रखा जाए। इस समय तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी होने से चक्कर आना, कमजोरी महसूस होने जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स या बाजार में मिलने वाली ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार…

5 Healthy Drinks for Summers: इस समय कई शहरों में गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि किसी भी त्योहार के समय शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखा जाए। गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि अपने शरीर को ठंडा कैसे रखा जाए। इस समय तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी होने से चक्कर आना, कमजोरी महसूस होने जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में लोग अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स या बाजार में मिलने वाली ड्रिंक्स का सेवन करते हैं।

लेकिन कई बार ये शरीर को फायदा देने की जगह नुकसान पहुंचा देते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना कर पी सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। आइए देखते हैं वो कौन-कौन से हैं।

5 Healthy Drinks for Summers: गर्मियों में इन ड्रिंक्स का सेवन करें

1. नारियल पानी

Drinks for Summers
Drinks for Summers (Source: social media)

नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में लोग अपने शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए लोग तरह-तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिलती है।

2. तरबूज का जूस

5 Healthy Drinks for Summers
5 Healthy Drinks for Summers (Source: social media)

गर्मियों में तरबूज का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तरबूज में पानी की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। गर्मी में चाय या कॉफी की जगह तरबूज का जूस पी सकते हैं। इसके सेवन से डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो जाता है। ये विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है।

3. नींबू पानी

5 Healthy Drinks for Summers
5 Healthy Drinks for Summers (Source: social media)

नींबू पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप गर्मियों में इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ लू और गर्मी से भी बचाता है। नींबू में मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। सुबह एक गिलास नींबू पानी पीने से शरीर तरोताजा रहता है।

4. छाछ

5 Healthy Drinks for Summers
5 Healthy Drinks for Summers (Source: social media)

छाछ को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में छाछ पीने से पेट को ठंडक पहुंचाने में मदद मिलती है। अगर आप खाना खाने के बाद छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन सही रहता है छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स खाने को आसानी से पचाने में मदद करता हैं। ये पेट की गर्मी को कम करने में मदद करता है। जिससे आप दिनभर हल्का, ऊर्जावान महसूस करते हैं।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।