AC Maintainence Tips at Home: आजकल काफी ज्यादा धूप और गर्मी के कारण बाहर निकलना मुश्किल सा हो गया है। इतनी ज्यादा गर्मी होने के कारण हमारे शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। गर्मिया शुरू होते ही लोग अपने घर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ करते हैं। कुछ लोग घर में कूलर लगाते हैं, तो कुछ लोग AC का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि AC लगवाना सबसे बड़ा काम नहीं है समय-समय पर इसकी साफ़-सफाई का ध्यान रखना ज़रूरी है। ऐसे में आज हम आपको AC Maintainence Tips for Summers के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप अपने AC को साफ़ कर सकते हैं।
AC Maintainence Tips at Home: घर पर ऐसे करें AC की सफाई

1. आउटडोर यूनिट की सफाई
गर्मी में हम कमरे वाले यूनिट को साफ कर लेते हैं, लेकिन बाहर रखी यूनिट को साफ़ करना भूल जाते हैं। अगर बाहर की यूनिट में धूल और कचरा जम जाता है, तो इससे साफ़ हवा नहीं आती है। जब AC की बाहरी यूनिट पर धूल जम जाती है, तो उसे आप सूखे ब्रश से साफ़ कर सकते हैं। आप कम प्रेशर वाले पानी की फुहार से कंडेंसर फिन्स को साफ़ कर सकते हैं।
2. मशीन की सफाई
रूम AC हो या विंडो AC दोनों के अंदर कई अलग-अलग तरह के मूविंग पार्ट्स लगे होते हैं। उसमें मोटर को चेक करते रहें। AC में कई ऐसी मशीन भी होती हैं, जिसे आप सही समय पर सर्विस भी करवाते रहें। वरना इसकी स्पीड कम हो जाएगी। इसकी सर्विस से हवा का फ्लो सही बना रहेगा और कूलिंग बेहतर होगा।
3. मेंटेनेंस है ज़रूरी
अगर आप भी सही समय पर AC का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको ताजी हवा मिलेगी। आप इसे हफ्ते में एक बार भी साफ़ कर सकते हैं। जैसे- फिल्टर साफ करना, थर्मोस्टेट सही से सेट करना और समय पर सर्विस कराना आपकी AC को लंबे समय तक सही रखेगा। इससे आपका AC हमेशा बेहतरीन कूलिंग देगा। जिससे न सिर्फ घर ठंडा रहेगा बल्कि आपको बार-बार रिपेयर करवाने की भी ज़रूरत नहीं है।

4. ड्रेन पाइप की जांच
अगर गर्मियों के मौसम में आपके AC से भी पानी टपकता है, तो ये समस्या अक्सर ड्रेन पाइप ब्लॉक होने की वजह से होती है। पानी निकलने वाली पाइप जाम होने से पानी टपकने लगता है। अगर आप भी चाहते हैं कि पानी में रुकावट न हो तो, इसकी समय-समय पर जांच करवा लेनी चाहिए। आप इसे एयर प्रेसर से भी साफ़ कर सकते हैं। पाइप में फूंक मारकर या पतले तार की मदद से जमा गंदगी को बाहर निकालें ताकि पानी का बहाव सही रहे।
5. पंखों की सफाई
AC के पंखों को भी समय-समय पर साफ़ करते रहना चाहिए। वरना इसमें जमा गंदगी के कारण इसकी हवा और कूलिंग दोनों धीमी हो जाती है। यूनिट के अंदर एक गोल घूमने वाला ब्लोअर होता है, जो हवा को बाहर फेंकता है। अगर इस पर धूल जमी है, तो हवा का फ्लो कम होने लगता है। एसी के वेंट्स और ब्लोअर में धूल जमा होने से बदबू और एलर्जी भी होने लगती है। इसे सॉफ्ट ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से साफ़ कर सकते हैं। एक सूखे कपड़े या ब्रश से ब्लोअर की ब्लेड्स को साफ करें।


Download Android App
Download iOS App




