सेहत के लिए ‘अमृत’ समान है अंजीर! 5 चमत्कारी फायदे जो बनाते हैं इसे एक Superfood!

Summary :

Anjeer Khane ke Fayde: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग अपनी सेहत पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में बहुत सारे लोगों को तो घर का खाना नसीब नहीं होता है। इसी वजह से वह बाहर का खाना खाते हैं,जिससे उनके शरीर को पर्याप्त न्यूट्रीशन्स नहीं मिल पाते हैं। यही कारण है कि उनका शरीरी धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है और इससे दूसरी बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अंजीर का सेवन उनके लिए काफी ज्यादा लाभदायक हो सकता है। रोजाना अंजीर के सेवन से स्वास्थ्य को अगिनत फायदे मिलते हैं। इस लेख में…

Anjeer Khane ke Fayde: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग अपनी सेहत पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पाते हैं। ऐसे में बहुत सारे लोगों को तो घर का खाना नसीब नहीं होता है। इसी वजह से वह बाहर का खाना खाते हैं,जिससे उनके शरीर को पर्याप्त न्यूट्रीशन्स नहीं मिल पाते हैं। यही कारण है कि उनका शरीरी धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है और इससे दूसरी बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अंजीर का सेवन उनके लिए काफी ज्यादा लाभदायक हो सकता है। रोजाना अंजीर के सेवन से स्वास्थ्य को अगिनत फायदे मिलते हैं। इस लेख में Anjeer Khane ke Fayde बताए गए हैं।

Anjeer Khane ke Fayde: अंजीर खाने के 5 जबरदस्त फायदे

Anjeer Khane ke Fayde
Anjeer Khane ke Fayde / Anjeer Khane se kya hota hai (Photo: Social Media)

1.हड्डियों की मजबूती

अंजीर में मैग्नीशियम, फाइबर, मैंगनीज, विटामिन बी 6, कैल्शियम और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से हड्डियां काफी लंबे वक्त तक मजबूत रहती हैं।

2.थकान और कमजोरी को रखे दूर

ऑफिस आने-जाने वाली रोजमर्रा की थकान को दूर करने के लिए काले अंजीर का सेवन करना बहुत ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम,जस्ता और मैंगनीज जैसे खनिज पदार्थ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को स्ट्रॉग करता है और शरीर को ऊर्जावान रखने में मदद करता है।

3. वजन कम करने में सहायक

अंजीर का सेवन करके आसानी से वजन भी घटाया जा सकता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ये मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है, जिससे खाना जल्दी से पच जाता है और बॉडी में फैट भी नहीं जमता।

4.लंबे समय तक जवान

अंजीर में पाए जाने वाले खनिज पदार्थ और विटामिन्स नए सेल्स को विकसित करते हैं। इससे चेहरे पर आ रही झुर्रियों से निजात मिलता है और त्वचा लंबे समय तक जवान बनी रहती है।

5.मधुमेह में फायदेमंद

अंजीर के पत्ते शुगर रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में हमारी सहायता करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम की उच्च मात्रा शुगर को कम करने में सहायता करता है।

Anjeer Kaise Khaye: अंजीर खाने के तरीके

Anjeer Kaise Khaye
Anjeer Uses in Hindi (Photo: Social Media)
  1. पानी में भिगोकर- रात में 2-4 अंजीर को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। भीगा हुआ पानी भी पी सकते हैं।
  2. दूध में मिलाएं- 2 से 3अंजीर को दूध में उबालकर पीएं। यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
  3. स्मूदी बनाएं- केले और दूध के साथ अंजीर को मिक्सर में पीसकर स्मूदी बना सकते हैं।
  4. नाश्ते में शामिल करें- ओट्स, मूसली, कॉर्नफ्लेक्स या सलाद में अंजीर काटकर मिलाएं।
  5. ताज़ा फल के रूप में- ताज़े अंजीर को काटकर सीधे खा सकते हैं।
इसे आप बिना भिगोए भी खा सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रोजाना सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। रोजाना कम से कम दो सूखे अंजीर खाना सबसे सही माना जाता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।