Smriti Mandhana की Palash संग शादी टूटने का RJ Mahavash ने बनाया मज़ाक, बोलीं- “होने वाले दूल्हे”

Summary :

RJ Mahvash on Smriti and Palash: सोशल मीडिया पर हाल ही में आरजे महवश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रिश्तों, चीटिंग और अफेयर को लेकर मजाक करती नजर आती हैं। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह–तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वीडियो सामने आते ही कई लोगों ने महवश के बयान को इसी विवाद से जोड़ दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। RJ Mahvash on Smriti and…

RJ Mahvash on Smriti and Palash: सोशल मीडिया पर हाल ही में आरजे महवश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रिश्तों, चीटिंग और अफेयर को लेकर मजाक करती नजर आती हैं। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर तरह–तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। वीडियो सामने आते ही कई लोगों ने महवश के बयान को इसी विवाद से जोड़ दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

RJ Mahvash on Smriti and Palash: “मर्द भी बड़ी प्यारी चीज़”

RJ Mahvash on Smriti and Palash
RJ Mahvash on Smriti and Palash (Credit: Social Media)

बता दें, बुधवार को महवश ने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा “मर्द भी बड़ी प्यारी चीज़ होते हैं, पूछो तो हमेशा सिंगल ही मिलते हैं।” इसके बाद वह आगे कहती हैं “मुझे नहीं पता कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ लेकिन जब मेरी शादी होगी न, तो मैं अपने होने वाले पति को शादी से एक हफ्ता पहले इंटरनेट पर लॉन्च कर दूंगी। अगर मेरी सुहागरात वाला किसी और लड़की के डीएम में घूम रहा हो, तो बहनों आकर मुझे बता देना। ये मत सोचना कि शादी हो रही है, अब कैसे बताएं।”

RJ Mahvash News: “बचा लेना दोस्तों”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

उन्होंने आगे कहा “मैं किसी पर भरोसा नहीं करती। कोई भी कभी भी कुछ भी कर सकता है। अगर किसी के पास उसके डीएम के स्क्रीनशॉट हों तो उन्हें पब्लिक कर देना या मुझे भेज देना, मैं खुद कर दूंगी। स्नैपचैट वाले हों तो दूसरे फोन से रिकॉर्ड कर लेना। शादी से पहले भी बता दोगे तो चलेगा। बस बचा लेना दोस्तों, वतन तुम्हारे हवाले।” बता दें, जहां कुछ लोगों ने उनकी इस बात को मज़ाक के तौर पर लिया, वहीं कुछ यूजर्स ने कहा ऐसे समय पर इस तरह की इंसेंसिटीव बात करना बहुत गलत है।

यूज़र्स ने किया रियेक्ट

RJ Mahvash
RJ Mahvash (Credit: Social Media)

वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर रिएक्ट करना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स ने पलाश–स्मृति से जुड़े हालिया चर्चाओं की ओर इशारा करते हुए महवश पर निशाना साधाते हुए लिखा “लोगों की निजी जिंदगी को मजाक बनाना बहुत घटिया है, खासकर जब मामला एक ऐसे खिलाड़ी से जुड़ा हो जिसने देश के लिए खेला हो।”

user reaction
User Reaction (Credit: Social Media)

एक और यूजर ने कहा “आजकल कंटेंट के नाम पर लोग किसी भी लेवल पर चले जाते हैं। लाइक्स के लिए ऐसी बातें करना काफी शर्मनाक है।” इसके साथ भी एक और यूजर ने लिखा “इन्फ्लुएंसर्स अब सेंसिटिविटी खोते जा रहे हैं। यह एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि निजी मामलों में दखल देना है।” हालांकि कुछ दर्शकों ने वीडियो को पूरी तरह एंटरटेनिंग मानते हुए कहा कि इसे हाल ही में चल रही अफवाहों से जोड़ना सही नहीं है।

Smriti and Palash Wedding: कब होनी थी शादी

Smriti and Palash Wedding
Smriti and Palash Wedding (Credit: Social Media)

दरअसल, म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को वाले थी। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के चलते परिवार ने शादी की तारीख आगे बढ़ा दी। इसी के बाद सोशल मीडिया पर अचानक अफवाहों का दौर शुरू हो गया। कई अनजान पोस्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के रिश्ते में कुछ दिक्कतें आ गई हैं और यहां तक कि पलाश पर धोखे जैसे आरोप भी लगाए गए।

Smriti and Palash Wedding
Smriti and Palash Wedding (Credit: Social Media)

हालांकि न तो पलाश ने और न ही स्मृति ने इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया दी है। दोनों की ओर से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया। बता दें, पलाश पहले से ही इंडस्ट्री में एक पॉपुलर म्यूजिशियन के तौर पर जाने जाते है। वहीं स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक हैं, जिनका करियर लगातार सफलता हासिल कर रहा है।

क्या महवश को होगा पछतावा?

RJ Mahvash
RJ Mahvash on Smriti and Palash (Credit: Social Media)

आरजे महवश का वीडियो चाहे मजाक के तौर पर बनाया गया हो, लेकिन इसे जिस समय में शेयर किया गया, उसने इसे एक बड़ा ऑनलाइन मुद्दा बना दिया है। मौजूदा अफवाहों और लोगों के रिएक्ट ने इस मजाक को बहस में बदल दिया है। फिलहाल महवश ने इस विवाद पर कोई सफ़ाई नहीं दी है। अब देखना होगा महावश का ये वीडियो क्या मोड़ लेता है।

ये भी पढ़ें: Vahbiz Dorabjee Divorce: तलाक के दर्द से उबरी Vahbiz Dorabjee डिप्रेशन झेलकर अब जिंदगी को दे रही हैं ‘सेकंड चांस’

Yashika Jandwani