नेपाल से पंजाब के लिए चली बस, Google Map ने दिखाया रास्ता और सीधे खाई में जा गिरी

Summary :

Nepal to Punjab Bus Accident: एक बार फिर गूगल मैप की वजह से हादसा हो गया। गूगल मैप के आने से हमारी लाइफ तो आसान हो गई, लेकिन कुछ सालों में इससे दिक्कतें ज्यादा बढ़ गई है। इससे जुड़ी लगातार शिकायतें आने लगी हैं। कई बार यूज़र्स को गूगल मैप की वजह से गलत रास्ते का सामना करना पड़ता है। कई बार गूगल मैप रास्ते भटकाते-भटकाते खाई या नदी में भी गिरा देता है। इस बार भी ऐसा ही हादसा हुआ, 50 यात्री मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचे। नेपाल से पंजाब जा रही बस का ड्राइवर गूगल…

Nepal to Punjab Bus Accident

Nepal to Punjab Bus Accident: एक बार फिर गूगल मैप की वजह से हादसा हो गया। गूगल मैप के आने से हमारी लाइफ तो आसान हो गई, लेकिन कुछ सालों में इससे दिक्कतें ज्यादा बढ़ गई है। इससे जुड़ी लगातार शिकायतें आने लगी हैं। कई बार यूज़र्स को गूगल मैप की वजह से गलत रास्ते का सामना करना पड़ता है। कई बार गूगल मैप रास्ते भटकाते-भटकाते खाई या नदी में भी गिरा देता है। इस बार भी ऐसा ही हादसा हुआ, 50 यात्री मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बचे। नेपाल से पंजाब जा रही बस का ड्राइवर गूगल मैप देखकर बस चला रहा था। जिससे बस खाई में जा गिरी।

Google Map News: गूगल मैप का ‘शॉर्टकट’ पड़ा भारी

Nepal to Punjab Bus Accident
Google Map News (Image- Social Media)

यह मामला बरेली के निगोही तिलहर रोड का है। यहां नेपाल बॉर्डर के कृष्णानगर से पंजाब के लिए जा रही एक टूरिस्ट बस गुरुवार सुबह गूगल मैप के बताए हुए शॉर्टकट रास्ते से जा रही थी। इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे। इनमें से कोई सो रहे थे, तो कोई बाहर के नजारे का लुत्फ़ उठा रहे था। तभी गूगल मैप ने ऐसा रास्ता दिखाया कि बस शाहजहांपुर में तिलहर-निगोही मुख्य मार्ग पर डडिया गांव के पास जा पहुंची। सड़क किनारे की करीब 15 फीट गहरी खाई थी। ड्राइवर ने बस रोकने की कोशिश की, लेकिन बस खाई में जा गिरी।

Nepal to Punjab Bus Accident: दो लोगों को आई चोटें

हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं। केवल चालक और परिचालक सहित दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। फोडला कलां निवासी चालक अमनदीप ने बताया कि वह अमन टूरिस्ट की बस लेकर कृष्णानगर से बलरामपुर होते हुए चंडीगढ़ जा रहा था। उसने गूगल मैप का सहारा लिया, जिसमें उसे शाहजहांपुर होते हुए एनएच-30 हाईवे से जाने का रास्ता दिखाया था। मगर मैप ने बीच में ही उसे शॉर्टकट’ देते हुए तिलहर-निगोही मार्ग पर उतार दिया।

फिलहाल डभौरा तिलहर के पास बंद है और ये भारी वाहनों के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। चालक ने बताया कि वह रास्ता भटक गए थे और अनजान रोड पर बड़े वाहन के लिए खतरा बने आवारा जानवरों को बचाने के चक्कर में बस एक तरफ झुककर खाई में जा गिरी।

Nepal Bus Accident: खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला

Nepal to Punjab Bus Accident
Nepal Bus Accident (Image- Social Media)

हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी का माहोल हो गया। यात्रियों ने चीख-पुकार की, जिसे सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर आए और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस की खिड़कियां तोड़कर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: रामपुर में बड़ा सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से उजड़ा मजदूर का परिवार, मौके पर 1 की मौत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।